फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टियां मनाकर लौटने वालों को नहीं मिल रही बसों व ट्रेनों में सीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टियों में घूमने-फिरने गए लोगों की घर वापसी के साथ ही अपने कार्यस्थलों पर लौटने का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसे में ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। ट्रेनों में आरक्षण (रिजर्वेशन) नहीं मिलने से सीट के लिए मारा-मारी के हालात हैं। ट्रेनों में जगह न होने से रोडवेज बसों में भी यात्रियों की भीड़ में बढ़ोतरी हो गई है।
विज्ञापन

नया शिक्षा सत्र शुरू हो जाने के बाद स्कूल, कॉलेज खुल गए हैं। ऐसे में गर्मी की छुट्टियां बिताने निकले लोगों की घर व अपने कार्यस्थलों पर वापसी शुरू हो गई है, जिससे ट्रेन और बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। ट्रेनों में आने-जाने के लिए जिन्होंने पहले से ही ट्रेनों आरक्षण करा रखा है वे तो आराम में हैं, लेकिन जो पहले से आरक्षण नहीं करा सके उनके लिए काफी परेेशानी खड़ी हो रही है। सुबह से लेकर शाम तक लोग रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर टिकट के लिए लाइन लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है।
तत्काल टिकट के लिए भी पलक झपकते ही कंप्यूटर की स्क्रीन पर सीटें भरी दिखने लग रही हैं। ट्रेनों में टिकट न मिलने से मुसाफिरों को रोडवेज बस समेत दूसरे वाहनों का सहारा लेने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इससे सीटों को लेकर मारा-मारी के हालात है। खासकर वातानुकूलित (एसी) बसें तो बस स्टैंड पर आते ही पलक झपकते ही भर जा रही हैं।
विज्ञापन

गोमती रही निरस्त, यात्री परेशान
खुर्जा के पास फ्लाई ओवर निर्माण के चलते पिछले कई दिनों से ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। कई ट्रेनें निरस्त हो चुकी हैं तो कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया जा रहा है। इस क्रम में बुधवार को लखनऊ- दिल्ली गोमती एक्सप्रेस ट्रेन (अप-डाउन) निरस्त रही। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
परीक्षार्थियों के चलते मारा-मारी के हालात
शहर के 28 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को बीएड प्रवेश परीक्षा के चलते बड़ी संख्या में लोगों ने ट्रेनों व बसों में सफर किया। इससे सीटों को लेकर मारा-मारी जैसे हालात देखने को मिले। एआरएम वीके शुक्ला ने बताया कि परीक्षार्थियों की भीड़ के चलते विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसें चलायी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें