फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर में नहाने वाले सावधान : गहरे पानी में जाकर गोते न लगाएं

विज्ञापन
नहर पर लिखवाई गई चेतावनी। श्रोत...संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर माछुआ की प्रधान कल्पना सिंह ने माछुआ झाल में लोगों को डूबने से बचाने के लिए सराहनीय पहल की है। उन्होंने स्नान करने के दौरान आए दिन होने वाली डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए गंगनहर के आसपास दीवारों पर चेतावनी लिखवाने का काम किया है। क्षेत्रीय लोग इस पहल की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान का कहना है कि बीते एक माह में गंगनहर में नहाते समय डूबकर तीन लोगों की मौतें हो चुकी हैं। भीषण गर्मी में लोग माछुआ झाल में नहाने आते हैं। कुछ लोगों के साथ नहाते समय डूबने की घटनाएं हो जाती हैं। झाल के पास सबसे नजदीक उनका ही गांव है, इसलिए स्थानीय लोग ही नहर में कूदकर डूबने वाले लोगों की खोजबीन करते हैं। लोगों की जान बचाने के लिए उन्हें सचेत करना जरूरी है। इसलिए पेंटर को बुलाकर झाल के आसपास वॉल पेंटिंग कराई गई है। इसके तहत लिखवाया गया है कि नहाने वाले लोग अधिक गहराई वाले पानी में न जाएं और पुल से कूदकर नहीं नहाएं। जान कीमती है इसलिए इसे बचाने के लिए सतर्कता के साथ नहाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें