फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सूने पड़े घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी सहित अन्य सामान चोरी

विज्ञापन
चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
नगर के श्याम सरोवर कॉलोनी में चोरों ने सूने (बंद) मकान को निशाना बनाते हुए नकदी समेत घर का सामान पार कर दिया। परिवार के सदस्य जब कार्यक्रम से लौटे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला और ताले टूटे मिले।
विज्ञापन

मूल रूप से गांव जामुना निवासी संजय कुमार करीब एक माह पहले ही परिवार सहित अतरौली की श्याम सरोवर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने आए हैं। 21 जून को वह परिवार सहित किसी कार्यक्रम में शामिल होने अपने गांव जामुना गए थे। घर में ताला लगा हुआ था। शुक्रवार को जब संजय कुमार और उनके परिवार के लोग वापस लौटे तो घर के ताले टूटे मिले।
चोर घर से आठ हजार रुपये नकद और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। पीड़ित संजय कुमार ने बताया कि परिवार के बाहर जाने का फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी है। कोतवाल राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें