फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोरूम से लाखों का सामान चोरी

Fri, 25 Dec 2015 01:54 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के ढपरा रोड स्थित एक शोरूम से बुधवार की रात्रि में बदमाश लाखों के मोबाइल फोन, एलईडी टीवी व नकदी चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन

शहर में बन्नादेवी थानान्तर्गत ढपरा रोड पर मास्टर वर्ल्ड के नाम से इलेक्ट्रॅानिक्स आयटम, मोबाइल फोन, फर्नीचर आदि का शोरूम है। बुधवार की रात्रि में बदमाश किसी तरह शहर में जैक लगाकर अंदर घुस गए और शोरूम के अंदर से पांच लाख रुपये की कीमत के मोबाइल फोन सैट, 25 एलईडी व एक लाख रुपये से ज्यादा की नकदी चोरी कर ले गए। गुरुवार की सुबह रोजाना की भांति जब शोरूम के कर्मी पिछले रास्ते से वहां पहुंचे तो अंदर सामान अस्त-व्यस्त देखकर वह समझ गए कि बदमाशों ने चोेरी की है। 
शोरूम का शटर भी टेढ़ा पड़ा था। शोरूम स्वामी सुशील गुप्ता भी वहां आ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और छानबीन की। हालांकि वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं लेकिन रोजाना की तरह शोरूम बंद करते समय इन्हें भी बंद कर दिया जाता था। इसलिए बदमाशों के चेहरे इनमें कैद नहीं हो सके। मौके पर काफी देर तक भीड़ लगी रही। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और पूछताछ के बाद छानबीन कर चली गई।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें