फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : बौनेरे तिराहे से एटा चुंगी चौराहे तक रहेगा नो ट्रैफिक जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
धनीपुर मंडी में बृहस्पतिवार को विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर एटा चुंगी से लेकर बौनेर तिराहा तक नो ट्रैफिक जोन रहेगा। इस दौरान धनीपुर मंडी की ओर आने वाले सभी रास्ते बंद रहेंगे।
विज्ञापन

केवल मतगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों, कार्मिक, प्रत्याशियों व एजेंट को ही आवागमन की छूट होगी। इसके लिए पांच बैरियर बनाए गए हैं। इनमें एटा चुंगी, थाना गांधीपार्क से पहले, मंडी गेट से करीब 200 मीटर ओजोन सिटी कट पर, ओजोन सिटी कट से जीटी रोड पर बौनेर की ओर व बौनेर तिराहा शामिल हैं। मतगणना कार्य को लेकर सुबह चार बजे से लेकर मतगणना समाप्ति तक शहर में यातायात व्यवस्था व डायवर्जन किया जाएगा। जिसमें कानपुर, एटा, आगरा, मथुरा व दिल्ली की ओर से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन, रोडवेज बसें प्रतिबंधित रहेंगी। यह वाहन बाईपास होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें