एक महीने का लंबा इंतजार बृहस्पतिवार को खत्म होगा। जिले के सात नए विधायक दोपहर तक सामने होंगे। इन सातों के माथे पर होली से पहले जीत का गुलाल लगेगा तो 53 उम्मीदवार हार के मलाल के साथ अपने घरों को लौट जाएंगे। मतगणना सुबह आठ बजे से धनीपुर मंडी परिसर में शुरू होगी। बुधवार देर शाम तक मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। इसे लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। समूचा परिसर सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन की निगरानी में रहेगा। देर शाम डीएम सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी कलानिधि नैथानी व प्रेक्षकों ने ब्रीफ मीटिंग के बाद तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
जिले में पहले चरण में 10 फरवरी को हुए चुनाव के ठीक एक महीने बाद बृहस्पतिवार 10 मार्च को फैैसला होने जा रहा है। खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, शहर व इगलास विधानसभा सीट पर चुनाव मैदान में उतरे 60 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद है। कड़ी सुरक्षा के बीच होने वाली मतगणना के दौरान सबसे पहले पोस्टल बैलेट व सर्विस वोटों की गिनती शुरू होगी। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के कंट्रोल यूनिट में दर्ज हुए वोटों की गणना शुरू हो जाएगी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच शुरुआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर बाद तक मतगणना से पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। पहला परिणाम शहर विधानसभा व सबसे अंतिम परिणाम अतरौली विधानसभा का आएगा।
इस बार पोस्टल बैलेट वोट काफी अधिक संख्या में पड़े हैं, इसलिए हर सीट के अंतिम परिणाम की घोषणा में कुछ देरी हो सकती है। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इसके लिए सुबह छह बजे से ही कार्मिकों को ड्यूटी पर बुलाया गया है। प्रत्याशी व मतगणना एजेंट को सुबह सात बजे से एंट्री दी जाएगी। इसके लिए संबंधित आरओ के अनुमति पास के साथ ही अपना आधार कार्ड या फोटोयुक्त पहचान पत्र भी साथ रखना अनिवार्य होगा।
चप्पे -चप्पे पर निगहबानी को तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
प्रशासनिक स्तर से मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में पैरा मिलिट्री फोर्स के अलावा सीआरपीएफ, आरएएफ, पीएसी के अलावा करीब 2000 हजार पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे। इनके अलावा, पांच एसपी, 10 सीओ, 20 इंस्पेक्टर, 250 सब इंस्पेक्टर, 50 एलआईयू कर्मी, फायर ब्रिगेड कर्मी मौजूद रहेंगे। मतगणना स्थल के अलावा बाहर रोड तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। एटा चुंगी से लेकर बौनेर तिराहा तक नो ट्रैफिक जोन रहेगा और धनीपुर मंडी की ओर आने वाले रास्ते बंद रहेंगे। इसको लेकर शहर में वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। केवल मतगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों, कार्मिक, प्रत्याशियों, एजेंट व मीडियाकर्मियों को आवागमन की छूट रहेगी। मतगणना के लिए पासधारकों को मंडी तक जाने के लिए पांच बैरियर पार करने होंगे, जहां से जांच के बाद ही उन्हें मतगणना स्थल में अंदर जाने दिया जाएगा। पैरा मिलिट्री फोर्स की निगरानी में ही ईवीएम स्ट्रांग रूम से मतगणना हॉल तक आएंगी।
सियासी खेमों में दिन भर होती रहीं तैयारियां
मतगणना को लेकर सियासी खेमों में भी दिन भर तैयारियां होती रहीं। प्रत्याशियों ने अपने-अपने कार्यालयों पर बैठकें कर मतगणना एजेंटों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए उन्हें टिप्स दिए। साथ में अन्य सभी जिम्मेदारियों को लेकर अलग अलग लोग चयनित किए गए। भाजपा, सपा-रालोद, कांग्रेस व बसपा के सभी दावेदारों के अपने-अपने एजेंट तय हैं। उन्हें देर शाम जिम्मेदारी देकर सुबह नियत समय पर पहुंचने के लिए कहा गया है। खाने पीने आदि के इंतजाम की व्यवस्था तय की गई है।
विधानसभा क्षेत्रवार जिले की स्थिति
विस क्षेत्र का नाम, कुल मतदाता, कुल पड़े वोट, पुरुष, महिला, कुल प्रतिशत
खैर, 403792, 249902, 133486, 116412, 61.89
बरौली, 379219, 242957, 129567, 113388, 64.07
अतरौली, 401731, 240841, 126046, 114794, 59.95
छर्रा, 386732, 242044, 128452, 113589, 62.59
कोल, 404632, 250540, 134825, 115715, 61.92
शहर, 395441, 251838, 126046, 240910, 63.72
इगलास, 393747, 240910, 242044, 116412, 61.01
बरौली के पहले, अतरौली के मतदाता रहे अंतिम स्थान पर
विधानसभा चुनाव में जिले की बरौली विधानसभा के मतदाताओं ने लगातार दूसरी बार सबसे अधिक मतदान करके बाजी मारी है। यहां के मतदाताओं ने गजब का उत्साह दिखाते हुए 64.7 फीसदी मतदान किया है। मतदान करने में शहर के मतदाता दूसरे, छर्रा के तीसरे, कोल के चौथे, इगलास के पांचवे, खैर के मतदाता छठवें स्थान पर रहे हैं। इसमें अतरौली विधानसभा में सबसे कम 59.95 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
विधानसभावार प्रत्याशी
- अतरौली व शहर सीट में सबसे अधिक 11-11, छर्रा में 10, कोल में नौ, खैैर व बरौली में सात-सात व इगलास में सबसे कम हैं पांच प्रत्याशी
विधानसभा का नाम, पुुरुष, महिला प्रत्याशी, कुल प्रत्याशी
खैर, 05, 02, 07
बरौली, 05, 01, 06
अतरौली, 11, 02, 13
छर्रा, 09, 01, 10
कोल, 08, 00, 08
शहर अलीगढ़, 08, 04,12
इगलास, 04, 01, 05
ये हैं प्रत्याशी
विधान सभा का नाम, प्रत्याशी का नाम
71 खैर
1- अनूप वाल्मीकि
2- चारूकैन
3- मोनिका
4- मोहनीश प्रताप सिंह
5- भगवती प्रसाद
6- जगदीश प्रसाद
7- मूलचंद
72 बरौली विधानसभा
1- ठा. जयवीर सिंह
2- गौरांग देव
3- नरेंद्र कुमार शर्मा
4- प्रमोद गौड़
5- शाकिर अली
6- सुनीता
7- देवेंद्र कुमार वर्मा
73 अतरौली विधान सभा
1- संदीप कुमार सिंह
2- वीरेश यादव
3- धर्मेंद्र कुमार
4- डॉ. ओमवीर सिंह
5- कैलाश कुमार
6- खेम सिंह
7- ब्रजेश कुमार
8- अखिलेश देवी
9- मंजू देवी उर्फ मंजू रानी
10- राहुल सिंह
11- सलीम खां
74 छर्रा विधानसभा
1- अखिलेश कुमार
2- तिलकराज यादव
3- ठा. रवेंद्रपाल सिंह
4- लक्ष्मी धनगर
5- यादकरन
6- राजेश कुमार शर्मा
7- सुशील कुमार
8- अक्षय कुमार
9- जसवीर
10- सतीश कुमार
75 कोल विधानसभा
1- अनिल पाराशर
2- मो. बिलाल
3- विवेक बंसल
4- शाज इसहाक
5- मनोज शर्मा
6- साहब सिंह
7- नईम खान
8- एमएल पापा
9- शम्स तबरेज खां
76 शहर विधानसभा
1- मुक्ता राजा
2- जफर आलम
3- रजिया खान
4- सलमान इम्तियाज
5- दिलीप कुमार
6- मोनिका थापर
7- रामगोपाल
8- रेहानुद्दीन
9- रेणुका शर्मा
10- केशव देव
11- विनोद कुमार
77 इगलास विधानसभा
1- प्रीती
2- वीरपाल सिंह
3- राजकुमार सहयोगी
4- सुशील कुमार
5- कुवंरपाल