फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नहीं बचा अमृत, सूख गया सरोवर

Fri, 20 Mar 2026 02:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
चंडौस के ओगीपुर में सूखा पड़ा अमृत सरोवर। संवाद  - फोटो : samvad
विज्ञापन
ग्राम पंचायत ओगीपुर के अमृत सरोवर का पानी सूख चुका है। पूरे सरोवर में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हैं। घास और झाड़ियों में जहरीले कीड़े होने के डर से लोगों ने इसके किनारे घूमना-फिरना और वहां बैठना भी बंद कर दिया है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में ही यह अमृत सरोवर बना था। निर्माण के समय सरोवर के चारों ओर पटरी और बेंच बनवाई गई थीं ताकि सुबह-शाम के समय घूमने वाले ग्रामीण सरोवर के किनारे ही टहल सकें। थकने पर बेंच में बैठकर कुछ देर सरोवर के स्वच्छ जल का निहारते हुए विश्राम कर सकें। सरोवर की सुंदरता और वहां हरियाली बढ़ाने के लिए पौधे भी लगाए थे।
दो साल भी यह सरोवर सही तरह से संरक्षित नहीं किया जा सका। आज यह पूरी तरह बदहाल है। सरोवर में एक बूंद पानी नहीं बचा। पटरियों के आसपास गंदगी और बड़ी-बड़ी घास, झाड़ियां हैं। पूरा सरोवर झाड़ियों से पटा पड़ा है।
विज्ञापन



यह भी जानें...

-वर्ष 2023 में हुआ अमृत सरोवर का निर्माण

-करीब छह लाख रुपये खर्च हुए
-तीन माह में बनकर तैयार हुआ

-खोदाई के बाद गेट बना
-करीब 90 लोगों को मिला काम
-चारों ओर पटरी के साथ बेंच बनवाई गईं
-

लोगों का कहना है

-जब सरोवर साफ था तो गांव के निवासी सुबह-शाम वहां टहलने व बैठने के लिए जाते थे। अब वहां बहुत गंदगी है। इसको सुधारने की जरूरत है। - लोकेंद्र सिंह चौहान, ओगीपुर
-सरोवर में पानी नहीं है। सरोवर के अंदर से लेकर पटरियों तक झाड़ियां हैं। सफाई कराकर साफ पानी भरवाना चाहिए, ताकि ग्रामीण फिर से सरोवर के किनारे टहल सकें। -चेतन चौहान, ओगीपुर
-सरोवर में हर समय साफ-स्वच्छ पानी रहे, इसका ठोस इंतजाम होना चाहिए, ताकि लोग उसके किनारे सुबह-शाम घूम सकें। सरोवर में पानी रहने से गांव का जलस्तर भी बढ़ेगा। - ललितेश शर्मा, ओगीपुर।




कोट...
बारिश के पानी से अमृत सरोवरों को भरे जाने का प्रावधान है। अगर हम लोग अन्य किसी साधन से इनको भरवाते हैं, तो पानी का स्तर नहीं बढे़गा और न इसका कोई लाभ होगा। -विजय तिवारी, खंड विकास अधिकारी, चंडौस।
-

- अमृत सरोवर में बारिश का पानी भर जाता है। इतना बड़ा सरोवर है कि नलकूप से पानी भरवाना खर्चीला है। प्रशासन से कोई आदेश मिलता है अथवा इंजन से पानी भरवाने के लिए कहा जाता है तो जरूर भरवाएंगे। -ऊषा चौहान, ग्राम प्रधान, ओगीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें