फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भगवान परशुराम की शोभायात्रा से भक्ति में डूबा शहर

Fri, 20 Mar 2026 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल भगवान परशुराम की प्रतिमा। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शहर में बृहस्पतिवार को ब्राह्मण महासभा के बैनर तले भगवान परशुराम की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। दर्जनों झांकियों और कलाकारों की प्रस्तुतियों को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही। कई जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया और भगवान परशुराम की आरती उतारी गई।
विज्ञापन




शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने भगवान परशुराम के श्रीचरणों में पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बसपा नेता डाॅ. अविन शर्मा, प्रथमेश लाल गोस्वामी, पूज्य बालयोगी महाराज सहित कई संत-महात्मा उपस्थित रहे। रथयात्रा में ब्रज संस्कृति की मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।



शोभायात्रा में सनातन परंपरा का अनूठा दृश्य तब देखने को मिला, जब वाराणसी से आए बटुकों ने भगवान परशुराम के रथ के आगे शंखनाद कर धर्म का आह्वान किया। देश की विविध संस्कृतियों को दर्शाने वाली झांकियां इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहीं।
विज्ञापन




पंजाब की गिद्दा और भांगड़ा, पाइप बैंड की प्रस्तुतियों ने उत्सव का माहौल बनाया, वहीं वैष्णो देवी मंदिर पर आधारित रोड शो ने आस्था का जीवंत चित्र प्रस्तुत किया। इसके साथ ही दिल्ली, राजस्थान और गुजरात की झांकियों ने भी अपनी लोकसंस्कृति का सुंदर प्रदर्शन किया।






इनका रहा अहम योगदान

रथयात्रा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा योगा पंडित, उपाध्यक्ष बालकिशन शर्मा, शंभूनाथ पुरोहित, विशाल सारस्वत, सुमित शर्मा, राकेश शर्मा, अनिल शर्मा, संयोजक नरेंद्र तिवारी, अधीर पचौरी, संतोष शर्मा, अंकित शर्मा, अरविंद वशिष्ठ, अभिषेक शर्मा रहे। महामंत्री जय शर्मा, कोषाध्यक्ष तरुण शर्मा, करन शर्मा, मंत्री देवेंद्र मोहन शर्मा, दीपक शर्मा, मार्गदर्शक मंडल के संजय शर्मा, प्रशांत शर्मा, राजेंद्रनाथ चतुर्वेदी, डाॅ. विकास कुमार शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें