फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़-मथुरा मार्ग में जगह-जगह गड्ढे

विज्ञापन
इगलास में अलीगढ़-मथुरा रोड पर गड्ढे। संवाद  - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बा में अलीगढ़-मथुरा रोड पर जगह-जगह गड्ढे होने से रास्ता जर्जर हो गया है। इस सड़क से निकलने में लोगों को हादसे का डर बना रहता है। दैनिक यात्री व क्षेत्रीय लोगों में लोक निर्माण विभाग व स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है।
विज्ञापन


अलीगढ़ से साथनी की दूरी लगभग 38 किलोमीटर है। मथुरा व अलीगढ़ को जोड़ने वाले इस मार्ग की हालत बहुत खराब है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। सड़क की यह हालत सालों से बनी हुई है। इन गड्ढों की वजह से आए राहगीर दोपहिया वाहन सवार गिरकर घायल हो जाते हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग व स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को इस ओर ध्यान देकर समस्या का निधान कराना चाहिए। बेसवां नगर पंचायत के चेयरमैन कुंवरराज सिंह ने बताया है कि समस्या के बारे में प्रशासनिक व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अवगत करा दिया है। संभव है जल्द ही कोई निर्णय लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें