दादों के आलमपुर चौराहा स्थित इलेक्ट्रिक और टायर पंचर की दुकान में कूमल लगाकर चोर सामान चुराकर ले गए। इस चौराहे पर पुलिस की रात भर गश्त रहती है, इसके बावजूद दो दुकानों में चोरी होने पर लोग पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
छर्रा क्षेत्र के गांव धनसारी निवासी सतीश कुमार की आलमपुर चौराहे पर इलेक्ट्रिक वर्क्स की दुकान है। 31 जनवरी की सुबह उन्होंने दुकान खोली तो साइड की दीवार पर कूमल लगा था।
उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का सामान दुकान से चोर ले गए हैं। दो साल पहले भी इसी तरह कूमल लगाकर चोर काफी सामान ले जा चुके हैं। वहीं गांव ततारपुर निवासी पप्पू के अनुसार उनकी टायर पंचर की दुकान पर कूमल लगाकर चोर हजारों रुपये कीमत का सामान चुराकर ले गए हैं।