विधायक राजकुमार सहयोगी के भाई के कारखाने में चोरी हो गई। रात में चोर जनरेटर कक्ष से अल्टीनेटर का कॉपर, रेडिएटर, बैटरी, सेल्फ स्टार्टर आदि चोरी कर ले गए।
अलीगढ़ में इगलास क्षेत्र के भाजपा विधायक राजकुमार सहयोगी के भाई सुरेंद्र सहयोगी के कारखाने से अज्ञात चोरों ने कीमती सामान चोरी कर लिया। इस संबंध में सासनी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
सासनी गेट के सराय कुतुब इलाके में रहने वाले सुरेंद्र सहयोगी ने बताया कि उनका कारखाना बसंती नगर इलाके में है। 28 सितंबर की रात में चोर जनरेटर कक्ष से अल्टीनेटर का कॉपर, रेडिएटर, बैटरी, सेल्फ स्टार्टर आदि चोरी कर ले गए।
दूसरे दिन कारखाने पहुंचने पर उन्हें इस चोरी की जानकारी हुई। मामले में सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाए जा रहे हैं। सीओ प्रथम मयंक पाठक के अनुसार मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।