फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ज्वेलर्स-किराना दुकान से चोरी, सामान व नकदी ले उड़े चोर, सीसीटी कैमरे भी तोड़े

Fri, 26 Dec 2025 12:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सादाबाद बाजार में ज्वलेर्स व दुकान से चोरों ने तीसरी बार चोरी की। चोर सामान और नकदी ले गए। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ डाले। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
दुकान पर चोरी की जानकारी करता पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सादाबाद कस्बे स्थित मुख्य बाजार में चोरों ने एक बार फिर बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोर ज्वलेर्स व दुकान से सामान और नकदी चुरा ले गए।

विज्ञापन


मुख्य बाजार में मोहित गर्ग पुत्र रामेश्वर दयाल गर्ग की ज्वेलर्स एवं किराने की दुकान है। तीसरी मंजिल के गेट के जंगले को काटकर चोर हजारों रुपये का सामान और नगदी चोरी कर ले गए। चोरों ने दुकान में रखी सेफ को भी खोलने का प्रयास किया, पर खोल नहीं हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिए। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी।  चोरी से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने बाजार में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें