फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: किन्नर गुरु के घर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

Tue, 21 Jul 2026 01:42 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अज्ञात चोरों ने देर रात मकान के कुंडे को काटा। इसके बाद वे आसानी से मकान के अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़े। उन्होंने अलमारी और बक्सों में रखी लाखों रुपये की नकदी और कीमती जेवरात चुरा लिए।
 
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में विलाप करते किन्नर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खैर कस्बे के सिकरवार मोहल्ले में रहने वाली किन्नर गुरु नीलम के बंद मकान से सोमवार की रात लाखों रुपये की नकदी और जेवर चोरी हो गए। सूचना मिलने पर खैर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


पीड़िता नीलम ने बताया कि उनके दो मकान पास-पास ही हैं। चोरी जिस मकान में हुई, उसमें ताला लगा था। रात 11:30 बजे उन्होंने खुद ताला जांचा था। उस वक्त तक सब कुछ ठीक था। देर रात अज्ञात चोरों ने कुंडा काटा और घर के अंदर घुस गए। कमरे में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़ दिए। उनमें रखी लाखों रुपये की नकदी और जेवरात पार कर दिए। सुबह छह बजे जब वह वापस लौटीं, तो ताला टूटा मिला। अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि लगभग 10 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। अभी पूरा आकलन नहीं कर पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। खैर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज को खंगाला जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें