फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कार सवार युवकों को पुलिसकर्मियों और भीड़ ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा में के मुख्य बाजार में उत्तर प्रदेश सरकार लिखी कार के वाहन से टकराने के विवाद में कार सवार युवकों को पुलिसकर्मियों और भीड़ ने बाहर खींचकर जमकर पिटाई की। कार के शीशे भी तोड़ दिए। पांच दिन बाद घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों द्वारा कार्रवाई की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

घटना 23 नवंबर की है। कस्बा जट्टारी में उत्तर प्रदेश सरकार लिखी एक प्राइवेट कार के किसी वाहन से टकराने के बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया और भीड़ जमा हो गई और कार के शीशे तोड़ दिए। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कार सवार दो युवकों को बाहर निकाला और भीड़ के साथ मिलकर पीटना शुरू कर दिया। घटना वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। लोग अब दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठा रहे हैं।
सीओ खैर वरुण सिंह ने बताया कि कार से दो युवक दिल्ली से हाथरस की ओर जा रहे थे, दोनों युवकों ने शराब का सेवन किया था, जिसके कारण कस्बा जट्टारी में उनकी कार एक अन्य कार से टच हो गई थी, जब इसका विरोध आस-पास के लोगों द्वारा किया गया तो युवकोंं ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर न्यूनतम आवश्यक बल प्रयोग करते हुए दोनों युवकों पर काबू पाया। मेडिकल कराया गया तथा उनके वाहन को सीज कराया गया। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें