फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस, सिंगिंग और फैशन शो में शहर के युवाओं का रहेगा जलवा

विज्ञापन
मैरिस रोड स्थित लॉ शेफ रेस्टोरेंट में फैशन शो हुनर को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते र? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
शहर में जल्द ही मेगा डांस, सिंगिंग एवं फैशन शो हुनर की महारथ 2021 का आयोजन हो रहा है। जिसमें प्रतिभागी डांस, सिंगिंग और फैशन शो में प्रतिभाग कर अपना जलवा बिखेर सकते हैं। 29 अगस्त को ऑडीशन और 12 सितंबर को अंतिम मुकाबले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी बुधवार को शहर के एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजकों ने दी।
विज्ञापन

धर्मेंद्र चौधरी, पवन सैन व राज सक्सेना ने बताया कि हुनर की महारथ का नि:शुल्क ऑडिशन 29 अगस्त को रामघाट रोड स्थित डी स्टार डांस एकेडमी में 12 बजे से आयोजित होगा। जिसमें भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी, समृद्धि टाउनशिप के डायरेक्टर सुमित सराफ, दीप एक्सपो के डायरेक्टर तरुण सक्सेना को आमंत्रित किया गया है।
ऑडिशन में चयनित प्रतिभागी ही 12 सितंबर 2021 को आयोजित होने वाले अंतिम मुकाबले में शामिल होंगे। मॉडल प्रगति चौहान द्वारा सात दिनों की मॉडलिंग की नि:शुल्क ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इस मौके पर धर्मेंद्र चौधरी, पवन सैनी, राज सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें