फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हिरासत में रखकर पीटने का आरोप, एसपी देहात से शिकायत

Tue, 12 Sep 2023 12:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मोनू का आरोप है कि दरोगा और दो सिपाहियों ने थाने ले जाकर दो दिन तक बुरी तरह से पीटा और चोरी स्वीकार करने का दबाव बनाया। दो दिन बाद गांव के लोगों के दबाव बनाने पर 10 सितंबर को उसे प्रधान पुत्र की सुपुर्दगी में छोड़ा गया। पुलिस की पिटाई से पूरे शरीर पर काले निशान हैं।
विज्ञापन
हिरासत में पिटाई - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुढ़ासी क्षेत्र के एक युवक ने हल्का इंचार्ज समेत दो सिपाहियों पर अवैध तरीके से थाने में रखकर बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। एसपी देहात से मिलकर शिकायत की है। कहा कि चोरी की घटना में पूछताछ के नाम पर बुलाकर थाने में जबरन जुर्म स्वीकार करने का दबाव बनाते हुए बेरहमी से पीटा गया।

विज्ञापन


माछुआ गांव के निकट सड़क किनारे स्थित सात दुकानों और देसी शराब के ठेके की छत, जंगला और शटर काटकर चार सितंबर की रात चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस 10-15 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। मछुआ गांव निवासी मोनू पुत्र अजीज खां के अनुसार आठ सितंबर को बुढ़ासी चौकी प्रभारी ने ग्राम प्रधान के पुत्र बृजेश कुमार के जरिये पूछताछ के लिए उसे बुलाया। वह रात आठ बजे अपने पिता के साथ चौकी पहुंचा तो उसे बिठाकर पिता को घर भेज दिया गया।

मोनू का आरोप है कि इसके बाद दरोगा और दो सिपाहियों ने थाने ले जाकर दो दिन तक बुरी तरह से पीटा और चोरी स्वीकार करने का दबाव बनाया। दो दिन बाद गांव के लोगों के दबाव बनाने पर 10 सितंबर को उसे प्रधान पुत्र की सुपुर्दगी में छोड़ा गया। पुलिस की पिटाई से पूरे शरीर पर काले निशान हैं। सोमवार की सुबह परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी देहात पलाश बंसल से मिलकर अपना डॉक्टरी परीक्षण कराने और दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें