फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप, बुलेट के लिए करते थे प्रताड़ित

Tue, 12 Sep 2023 12:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रीति की शादी गांव बसेरा निवासी श्याम के साथ करीब पांच वर्ष पहले की थी। ससुराल वाले शादी के बाद दहेज में बुलेट की मांग करते हुए उनकी बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। रविवार को फंदे पर लटकाकर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
मृतका प्रीति - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव बसेरा में एक विवाहिता का शव ससुराल में फंदे पर लटका मिला। मृतका के भाई ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मृतका की सास को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


इगलास थाना क्षेत्र के गांव बक्सा के हरकेश पुत्र भीकंबर के अनुसार उन्होंने अपनी बहन प्रीति की शादी गांव बसेरा निवासी श्याम के साथ करीब पांच वर्ष पहले की थी। ससुराल वाले शादी के बाद दहेज में बुलेट की मांग करते हुए उनकी बहन को प्रताड़ित कर रहे थे।

रविवार को फंदे पर लटकाकर उसकी हत्या कर दी गई। हरकेश की तहरीर पर पति श्याम सहित ससुर लालाराम, जेठ विनीत व सास पुष्पा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुष्पा को पकड़ लिया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी सास को जेल भेज दिया गया। उधर मायके पक्ष ने पोस्टमार्टम के बाद शव को अपने गांव बक्सा ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें