फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः युवती के पीछे तमंचा लेकर दौड़ा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वार्सी क्षेत्र के सुरेंद्र नगर में मंगलवार रात कथित प्रेमी युवती के पीछे हाथ में तमंचा लेकर मारने के इरादे से दौड़ पड़ा। पब्लिक के शोर पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह युवती पर दबाव बना रहा था।
विज्ञापन

पिसावा क्षेत्र का विवाहित युवक पिछले दिनों युवती को फुसलाकर ले जाने के मामले में जेल गया था। इस बीच उसकी पत्नी किसी अन्य युवक संग सुरेंद्र नगर में आकर रहने लगी। इस बीच जेल गया युवक छूट आया तो वह अपनी पत्नी के पास आ गया। इस बीच उसने मंगलवार को युवती को अपने पास बुला लिया । यहां बुलाकर वह उस पर अपने साथ रहने का दबाव बनाने लगा। इस पर वहां मारपीट तक हो गई। किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से छूटकर भागी तो युवक उसके पीछे तमंचा लेकर दौड़ पड़ा। यह देख लोग वाकया भांप गए और खबर देकर पुलिस बुला ली। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर आरोपी युवक को तमंचा समेत दबोच लिया और थाने ले गए । इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें