जिले में डेंगू के 17 नए मरीज मिले हैं। अब तक चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर 266 तक पहुंच गई है। काफी संख्या में बुखार के मरीज सामने आ रहे हैं । पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के ओपीडी में मंगलवार को बुखार के 135 मरीज पहुंचे। इसके अतिरिक्त 105 बुखार एवं चार डेंगू के मरीज भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है । विशेष अभियान में बुखार के 116 मरीज चिन्हित किए गए हैं । 114 लोगों की मलेरिया जांच की गई। 35 घरों में डेंगू के लार्वा मिले हैं । 87 रोगियों की रक्त पट्टिका बनाई गई है।