फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दूसरे दिन भी नहीं मिली निचली गंग में नहर में कूदी किशोरी

Tue, 13 Jan 2026 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकरा में पुल के ऊपर से निचली गंग नहर में छलांग लगाने वाली किशोरी का दूसरे दिन भी पता नहीं लग सका है। स्थानीय गोताखोर के साथ ही पीएसी की टीम ने भी दिन भर नहर में किशोरी की तलाश की।
विज्ञापन

थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने रविवार को दिन में करीब 11 बजे पुल से निचली गंग नहर में छलांग लगाई थी। मौके पर मौजूद गोताखोर राजवीर सिंह ने देखते ही नहर में कूदकर उसे निकालने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी थी।
इसके बाद पुलिस ने और गोताखोर बुलाए थे, जिन्होंने शाम तक तलाश की थी। इसके बाद सोमवार को पीएसी की टीम भी बुलाई गई। स्थानीय गोताखोर भी तलाश में लगे रहे, लेकिन शाम तक उसका पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

यह किशोरी सांकरा के एक कॉलेज में नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। किसी बात पर मां ने उसे डांटा था जिससे क्षुब्ध थी। उसके चाचा अपने घर ले गए थे लेकिन वहां भी मन नहीं लगा। इसके बाद रविवार को चाचा और दादी उसे बाइक पर एक रिश्तेदारी में साथ ले जा रहे थे। सांकरा पुल पर उसने जानबूझकर अपने एक पैर का जूता नीचे गिरा दिया। जूता गिरने की बात कहकर बाइक रुकवाई। बाइक से उतरते ही पुल के ऊपर से गंग नहर में छलांग लगा दी थी। दादों थाना प्रभारी सरिता द्विवेदी ने बताया कि निचली गंग नहर में डूबी किशोरी की तलाश लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें