फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: साथी के लिए न्याय मांगने कोतवाली पहुंची छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षिका के उत्पीड़न से आहत होकर जहर खाने वाली छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कॉलेज की छात्राएं सोमवार को कोतवाली पहुंच गईं। उन्होंने पुलिस से आरोपी शिक्षिका पर कार्रवाई की मांग की। डीआईओएस की जांच में शिक्षिका की गलती सामने आई है, जिस पर नोटिस भेजा जाएगा। इधर एम्स में छात्रा की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार को सुबह राष्ट्रीय विद्यालय इंटर कॉलेज की लगभग एक दर्जन छात्राएं जो कक्षा 9 से 12 तक की थी, अपनी साथी छात्रा के लिए इंसाफ मांगने खैर कोतवाली पहुंची, जहां एक-एक कर सभी छात्राओं ने अपनी बातें कोतवाल प्रभारी के समक्ष रखीं तो आईओ नवीन कुमार के समक्ष उनके बयान दर्ज कराए, जिसमें छात्राओं ने आरोपी शिक्षिका के साथ प्रबंधक पर भी आरोप लगाए हैं।
छात्राओं का आरोप था कि डीआईओएस जांच के लिए आए थे तो एक अध्यापक ने कुछ खास छात्राओं से शिक्षिका के पक्ष में बयान दिलवाए हैं। साथ ही कॉलेज में शिक्षण कार्य भी योग्य शिक्षक नहीं होने से अच्छा नहीं होता। इस संबंध में डीआईओएस डॉक्टर पूरन सिंह का कहना है कि उन्होंने जांच टीम कॉलेज भेजी थी, टीम ने जांच आख्या सौंप दी है, जिसमें शिक्षका की गलती बताई जा रही है, उन्हें नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें