फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने जाम लगाकर काटा हंगामा

Wed, 30 Mar 2016 02:06 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
टीकाराम कन्या इंटर काॅलेज में छात्राओं द्वारा लगाये गये जाम के बाद दरोगा से नोकझोंक करते छात्राओं के परिजन। - फोटो : STUDENT
विज्ञापन
अलीगढ़। स्थानीय टीआर इंटर कॉलेज की काफी छात्राओं व अभिभावकों ने मंगलवार को जमकर हंगामा काटा।  प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज के गेट के बाहर सड़क पर जाम लगाकर प्रधानाचार्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इनका आरोप था कि ट्यूशन न पढ़ने की वजह से उन्हें जान बूझकर फेल किया गया। जाम के चलते यातायात अवरुद्ध होे गया। इस दौरान मौके पर पुलिस भी पहुंच गई तो पुलिस की भी इन छात्राओं से नोक-झोंक हो गई। बाद में पुलिस ने जैसे-तैसे जाम खुलवाया। छात्राओं ने उसके बाद कॉलेज के अंदर जमकर नारेबाजी की। बाद में प्रधानाचार्या ने यह आश्वासन दिया कि यदि किसी छात्रा को शिकायत है तो वह फिर से कॉपियां चेक करवा लेंगी। उसके बाद कुछ अभिभावक तो वहां से शांत होकर चले गए, जबकि कुछ छात्राएं डीएम से इस मामले को लेकर मिलने की बात कहकर वहां से चली गई।
विज्ञापन

स्थानीय टीआर कॉलेज में तीन दिन पहले जब रिजल्ट घोषित हुआ था तो उसमें 11 व 9 वीं क्लास की काफी छात्राएं फेल थी। उस दिन भी इन छात्राओं ने वहां यह कहकर शोर मचाया था कि उन्हें ट्यूशन न पढ़ने की वजह से फेल किया गया है। मंगलवार को फिर काफी छात्राएं व अभिभावक आ गए। इन लोगों ने कॉलेज में पहुंचकर यही आरोप लगाना शुरू कर दिया। उनक ा कहना था कि जिन छात्राओं ने ट्यूशन पढ़ा है, उन्हें ही पास किया गया है। इनकी वहां कुछ शिक्षिकाओं से नोक-झोेंक हुई। उसके बाद इन छात्राओं व अभिभावकों ने कॉलेज के बाहर पहुंचकर रामघाट रोड जाम कर लिया और प्रधानाचार्या के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कु छ वाहन चालकों ने जब वहां से निकलने की कोशिश की तो छात्राओं की उनसे भी कहासुनी हो गई। बाद में पुलिस भी वहां पहुंच गई। इसमें महिला पुलिस भी शामिल थी। पुलिस से भी अभिभावकों व छात्राओं की तीखी नोक-झोंक हुई। बाद में पुलिस ने इन्हें वहां से हटवा दिया तो यह छात्राएं फिर         अपनी मार्कशीट हाथों में लेकर कॉलेज में पहुंचकर तीखी   नारेबाजी करने लगी।
तदुपरांत कॉलेज की प्रधानाचार्या इंदु सिंह ने कुछ अभिभावकों को वहां बुलवाया। वहां कुछ छात्र नेता भी आ गए। इन सभी को कॉलेज की प्रधानाचार्या इंदु सिंह ने आश्वासन दिया कि यदि किसी छात्रा को यह शिकायत है कि उसे नंबर देने में गड़बड़ी की गई है तोे वह उसकी शिकायत के आधार पर फिर से कॉपियों की अन्य एक्सपर्ट से जांच करवा लेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें