फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभीजी घर पर हैं में आज होगा अलीगढ़ का जिक्र

Wed, 30 Mar 2016 02:05 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। अपने शहर का नाम फिल्म या टीवी पर देखना बेहद सुखद होता है। वह भी तब जब अपने शहर का नाम किसी लोकप्रिय धारावाहिक के कथानक में आए तो कहने ही क्या। एंड टीवी चैनल पर आ रहे लोकप्रिय धारावाहिक ‘भाभीजी घर पर हैं’ में इस सप्ताह अलीगढ़ का कई बार जिक्र आएगा। यह इस कारण संभव हो पाया है कि इस धारावाहिक के लेखक मनोज संतोषी स्वयं भी अलीगढ़ के ही रहने वाले हैं। अलीगढ़ से उनके लगाव ने ही धारावाहिक में अलीगढ़ का जिक्र करवाया है।
विज्ञापन

धारावाहिक में एक पात्र दरोगा हप्पू सिंह कहेगा कि ‘अरे दादा..अलीगढ़ के संजय माहेश्वरी की मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। वाको ढूंड रहे हैं’। गौरतलब है कि संजय माहेश्वरी अलीगढ़ में अलीगढ़ क्रिएटिव क्लब के अध्यक्ष हैं। शहर में लगातार कलाकारों को लाने और जनता से रूबरू कराने में वह अहम भूमिका निभाते रहे हैं। संजय माहेश्वरी ने बताया कि जल्द ही धारावाहिक के एक पात्र दरोगा हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी), चाचा डेविड मिश्रा (अनूप उपाध्याय), मनमोहन तिवारी(रोहिताश्व गौड़) और लेखक मनोज संतोषी अलीगढ़ आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें