राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय। संवाद
आरएमपीयू से संबद्ध डीएस कॉलेज, एसवी कॉलेज और टीकाराम कन्या महाविद्यालय में बीए, बी.कॉम और बीएससी में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग गति धीमी है। एसवी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के प्रवेश के लिए पुस्तकालय भवन में भारी भीड़ रही। 100 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। विद्यार्थियों ने अंग्रेजी, हिंदी व संस्कृत को लेकर दिलचस्पी दिखाई।
सबसे अधिक इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल व सैन्य विज्ञान विषय के प्रति छात्र-छात्राओं में अत्यधिक रुचि दिखी। बीएससी प्रथम सेमेस्टर में जीव विज्ञान के प्रति प्रवेशार्थियों का अधिक रुझान रहा, जबकि गणित व भौतिक विज्ञान के प्रति रुझान कम दिखा। बीकॉम, बीबीए, बीसीए के प्रति अभ्यर्थियों में उत्साह दिखाई दिया।
प्राचार्य प्रो. नीता ने बताया कि शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई है। डॉ. मनीष गुप्ता ने बताया कि प्रतीक्षा सूची भी जारी कर दी गई है। कॉलेज में प्रो. केडी वर्मा प्रो. तनु वार्ष्णेय ने मुख्य अनुशासन अधिकारी का कार्यभार संभाला। डीएस कॉलेज और टीकाराम कन्या महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। प्रो. मुकेश कुमार भारद्वाज ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।