फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कंटेनर ने दो कारों में मारी टक्कर, मकान और दुकान भी किए क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
सासनी रोड स्थित मकानों को क्षतिग्रस्त करते हुए कंटेनर। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बुधवार की आधी रात को तेज रफ्तार और अनियंत्रित कंटेनर ने कस्बे में सासनी रोड पर गांव व्यौंहरा स्थित मां वैष्णो ग्रीन रिसोर्ट के बाहर खड़ी दो कारों में टक्कर मार दी। इसके बाद चालक कंटेनर को लेकर भाग निकला। लोगों ने पीछा किया तो कंटेनर कस्बे में दो दुकानों में जा घुसा। घटना के बाद चालक कंटेनर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

दुर्घटना में सासनी रोड निवासी अनिल वर्मा और राजेश अग्रवाल की दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। दिनेश चौधरी और लक्ष्मण प्रसाद अग्रवाल के मकानों के हिस्से भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कंटेनर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने बताया कि कंटेनर में पानी के बोतल भरी हुई थीं। जोकि प्रयागराज के नैनी से दिल्ली के नागलोई जा रहा था।बुधवार रात करीब 12 बजे सासनी से इगलास की ओर आ रहा था। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। क्षतिग्रस्त दुकानों और मकानों को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना अगर दिन के समय हुई होती तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। कोतवाल दिनेश कुमार सिसोदिया ने बताया कि कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें