स्वर्णजयंती नगर में नवजात को नोच कर मार डाला। शहर की प्रत्येक कॉलोनियों में कुत्तों की संख्या बढ़ रही है। वाहन सवारों पर काटने के लिए झपट्टा मारते हैं, जिसके चलते हादसे होते हैं।
उप्र ब्रज औद्योगिक व्यापार मंडल की एक बैठक सोमवार को मंडल कार्यालय पर हुई। प्रांतीय अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल सिक्ससंस ने बैठक की अध्यक्षता की। संचालन प्रांतीय महामंत्री चेतन पाण्डेय ने किया। बैठक में महानगर में घूम रहे कुत्तों द्वारा बढ़ती घटना को लेकर रोष व्यक्त किया। पदाधिकारियों ने कहा कि कुत्तों द्वारा एएमयू के डॉक्टर को नोच कर मार डाला।
विज्ञापन
वहीं स्वर्णजयंती नगर में नवजात को नोच कर मार डाला। शहर की प्रत्येक कॉलोनियों में कुत्तों की संख्या बढ़ रही है। वाहन सवारों पर काटने के लिए झपट्टा मारते हैं, जिसके चलते हादसे होते हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम की लापरवाही के कारण शहरवासियों के जीवन से खिलवाड़ हो रहा है। प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि क्या नगर निगम किसी बहुत बड़ी घटना होने का इंतजार कर रहा है।
उन्होंने कहा कि अगर नगर निगम कुत्तों की धरपकड़ नहीं करेगा, तो संगठन जन आंदोलन करेगा। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष पंकज वार्ष्णेय, प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रदीप वार्ष्णेय, दिलीप बंसल, गणेश, संजय, महेंद्र जादौन आदि मौजूद रहे।