फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी के बेटे तक पहुंचे प्रश्नपत्र लीक होने के तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय द्वारा शनिवार को पहली पाली में बीए व बीएससी तृतीय वर्ष की गणित की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में शक की सुई पुलिस कर्मी के बेटे पर टिक गई है। जांच समिति की जांच में अब तक कई छात्रों के शामिल होने की भी बात सामने आ रही है। वहीं, पुलिस की जांच में कई नाम रडार पर हैं।
विज्ञापन

शनिवार को प्रश्नपत्र लीक होने की जानकारी पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने डीएस कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटा था। इसके बाद प्राचार्य डॉ. हेमप्रकाश ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई। यह कमेटी जांच कर रही है। जांच में एक पुलिस कर्मी के बेटे का नाम सामने आ रहा है।
लेकिन पुलिसकर्मी के बेटे के मोबाइल नंबर पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। संभवत: मोबाइल चलाने वाले व्यक्ति को ही संदिग्ध आरोपी माना जा रहा है। इसके अलावा, पुलिस अपने स्तर से पड़ताल कर रही है। कई छात्र रडार पर हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में प्राचार्य डॉ. हेमप्रकाश ने बताया कि पेपर लीक मामले में कई छात्रों का कनेक्शन अभी तक सामने आया है। सभी के बयान लिए जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सार्वजनिक कर दी जाएगी। साथ ही विश्वविद्यालय प्रबंधन को रिपोर्ट प्रेषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें