फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मैक्स सवार युवकों से नकदी, मोबाइल लूट ले गए बदमाश

Thu, 21 Aug 2025 02:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर-दिल्ली हाईवे पर नायरा पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की रात करीब साढ़े 12 बजे बाइक सवार तीन बदमाश मैक्स सवार दो युवकों से नकदी-मोबाइल लूटकर ले गए। जनपद हाथरस के थाना सासनी के गांव रघनिया निवासी राहुल देव ने रोरावर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनका भांजा अमन कुमार निवासी खुटीपुरी जाटान थाना मुरसान, हाथरस अपने साथी सोनू निवासी अहवरनपुर थाना कोतवाली सदर, हाथरस के साथ अपनी मैक्स गाड़ी में मुर्गी का दाना लादकर गभाना ले गए थे। वहां माल उतारने के बाद वापस अपने गोदाम अलीपुर जा रहे थे। नायरा पेट्रोल पंप के पास दोनों लघुशंका करने के लिए रुके, तभी पीछे से एक बाइक पर तीन बदमाश आ गए। उन्होंने दोनों के पास मौजूद 350 रुपये और दो मोबाइल लूट लिए और भाग निकले।
विज्ञापन

रोरावर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिये बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें