फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक की मौजूदगी में बैठक बेनतीजा समाप्त

Sat, 07 Jul 2018 01:33 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
विधायक की मौजूदगी में बैठक बेनतीजा समाप्त - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
सेवा भवन में सफाई कर्मियों के धरने पर खैर से विधायक अनूप प्रधान पहुंचे। रविवार को पूरी तरह छुट्टी रखने की मांग को स्वीकारने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की जो भी मांगें हैं वह पूरी तरह उचित हैं। उन पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके बाद सफाई कर्मचारी नेताओं की प्रशासन के साथ लंबी बैठक हुई। बैठक विधायक अनूप वाल्मीकि के साथ नगर सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष लाला राम नंदा, महामंत्री सुनील टुंडा, एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह, नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजीव सिन्हा, कर अधीक्षक अजीत राय आदि मौजूद थे। यह बैठक बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई।

बैठक में सफाई व्यवस्था और सफाई मजदूरों के हितों का नुकसान करने वाली संस्थाओं के विषय में प्रशासनिक अधिकारियों को बताया गया। बैठक में वाल्मीकि संघर्ष समिति के राहुल चेतन ने कहा कि जिस शहरी आजीविका मिशन के तहत भर्ती होने की बात कही जा रही है वह धोखा है।
विज्ञापन


मंद बुद्धि संस्थान की ओर से भर्ती कराने की तैयारी की जा रही है। इस संस्था ने साईं कृपा एंटरप्राइजेज को भर्ती कराने का ठेका दे दिया है। इसके संचालक नगर निगम के एक पूर्व अधिकारी हैं जिनके मौजूदा नगर निगम अधिकारियों से अच्छे संबंध हैं। इसी तरह नगर निगम के कुछ कर्मचारियों ने अपनी फर्में बना रखी हैं जिनके माध्यम से ठेके पर कर्मचारी रखने का काम होता है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें