फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नगला रायसिंह में ही है तेंदुआ, मचान से भी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नगला रायसिंह में तेंदुआ वन विभाग की टीम के लिए मुसीबत बन गया है। शनिवार की देर रात मेमना बंधे पिंजरे तक पहुंचा तेंदुआ पंजे मारकर भाग गया। वन विभाग ने ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ मचान से भी निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार रात्रि लगभग एक बजे वन विभाग की टीम को तेंदुआ फिर दिखाई दिया,लेकिन जब तक टीम वहाँ तक पहुंची तब तक तेंदुआ ईख में भाग गया। जिस पिंजड़े में मैमना बंधा हुआ था,तेंदुआ उस पिंजड़े के पिछले हिस्से में आया और पंजे मारकर वहाँ से चला गया। वन विभाग के दरोगा संजय कुमार ने बताया कि प्राथमिक स्कूल से लगभग 300 मीटर दूरी पर चार पिंजरे लगाए गए हैं, जिसमें दो पिंजरे ऑटोमैटिक व दो पिंजरे सादा हैं। शनिवार रात्रि करीब 1:00 तेंदुआ दोबारा से पिंजरे के पास तक पहुंचा, जिसमें मेमना बंधा था उसके पिछले हिस्से में पंजा भी मारा। वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले वह ईख के खेत में घुसकर लापता हो गया।
तीन दिन से गांव का दौरा कर रहे डीएफओ

उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम पूरी मुस्तैदी से गश्त कर रही है। दो पिंजरों में मेमनों को बांधा गया है। तीन दिन से रोजाना डीएफओ नवीन प्रकाश भी यहां आ रहे हैं और घर-घर जाकर तेंदुए से बचने के उपाय बता रहे हैं। उन्हाेंने वन विभाग की टीम को भी सतर्क रहने के लिए कहा है, रात्रि में कोई भी महिला या बच्चे घर से बाहर न निकलें। दिन में भी किसान अपने खेतों पर इकट्ठे होकर जाएं। गांव के बाहर जंगल मेें मचान भी बनाया गया है, जिससे उस पर बैठकर तेंदुए की निगरानी की जा सके। ग्रामीणों ने बताया कि इस तेंदुए से लोगोें में काफी भय व्याप्त है। लोग डर की वजह से बच्चों को भी स्कूल नहीं भेज पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें