फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: घी में मिलावट का खेल, 153 में से 56 नमूने मानक पर फेल

Sat, 24 Oct 2026 02:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
जिले में घी में मिलावटखोरी का खेल रुक नहीं रहा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जांच के आंकड़े इसकी पुष्टि कर रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2026-27 तक घी के 153 नमूने जांच के लिए भेजे। इनमें से 56 नमूने निर्धारित मानकों के विपरीत पाए गए हैं।
विज्ञापन



सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-2 और अभिहित अधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में 15 में से दो नमूने मानकों के विपरीत मिले। वर्ष 2025-26 में 28 में से 17 नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे। इसी तरह पिछले वर्षों में भी कई नमूने गुणवत्ता में कम पाए गए। जांच में कमियां मिलने पर संबंधित मामलों में न्यायालयों में वाद दायर किए गए हैं।
विभिन्न प्रकरणों में न्यायालयों ने अर्थदंड भी लगाया है। सहायक आयुक्त ने बताया खाद्य पदार्थों की शुद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। घी की नियमित जांच से उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से घी खरीदते समय पैकिंग, निर्माण और उपयोग की अंतिम तिथि जांचने और बैच नंबर और खाद्य सुरक्षा लाइसेंस संबंधी विवरण भी देखने की सलाह दी है। संदेह होने पर विभाग को सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें