फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड ड्यूटी के दौरान मृत आंगनबाड़ी व सहायिका के परिजनों को मिलेंगे 50 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने कोविड ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण से मृत बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के विभागीय अधिकारी, कर्मचारी आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाढ़ी व सहायिका के परिजनों को 50 लाख रुपये बतौर अनुग्रह राशि देने के आदेश किए हैं। इसके बाद विभाग कोविड संक्रमित कर्मियों की लिस्ट बनाने में जुट गया है। पिछले साल कोरोना से मृत आंगनबाड़ी मामले की जांच भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

शासन ने कोविड टीकाकरण, निगरानी समिति समेत अन्य कार्यों में लगे बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों के अलावा आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी एवं सहायिकाओं के मामले में नया आदेश जारी किया है। आदेश में कोरोना ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपया बतौर अनुग्रह राशि देने को कहा गया है।
इसके अनुपालन में विभाग कोरोना संक्रमित अधिकारी व कर्मचारियों का रिकॉर्ड मेंटेन करने में जुट गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयश कुमार ने बताया कि कोरोना की पहली लहर में चंडौस की एक आंगनबाड़ी की मौत हुई थी। एसडीएम की अध्यक्षता में समिति ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। ड्यूटी के दौरान मौत का मामला मिला तो समिति ही यथोचित कार्रवाई करेगी। सभी संक्रमित विभागीय कर्मियों की सूची तैयार ही रही है। उन्होंने कहा कि महामारी की दूसरी लहर में मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें