जनपद में 6982 लोग -पहली और दूसरी डोज- टीका लगवा कर सुरक्षा घेरे में आ गए हैं। 8 गांवों में चलाए गए विशेष अभियान में 45 वर्ष से अधिक उम्र के 495 लोगों को टीका लगाया गया। विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।
शनिवार को 23 केंद्रों पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया गया। 3085 के विरुद्ध 1341 लोग प्रथम डोज लगवाने पहुंचे। 385 लोगों को दूसरी डोज दी गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि विशेष अभियान के अंतर्गत 8 गांवों में 495 लोगों को टीका लगवाया गया। 45 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 2221 लोगों को प्रथम व दूसरी डोज लगाई गई। वहीं 18 से 44 वर्ष के 6200 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें से 4761 लोग टीका लगवाने पहुंचे।
इन गांवों में विशेष अभियान के तहत टीकाकरण...
- रफीपुर सिया - जवां - 66
- सेखपुर - हरदुआगंज - 60
- माकरो - इगलास - 65
- मंदनपुर - अकराबाद - 35
- खानपुर - चंडौस - 66
- विसारा - चंडौस - 71
- हिरापुर - लोधा - 90
- बिजौली - बिजौली - 42