फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिली धरती, कांपे लोग

Tue, 27 Oct 2015 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ ने सोमवार दोपहर 2.42 बजे एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए। कुछ सेकेंडों के अंतराल पर दो बार आए इन झटकों की तीव्रता बहुत कम होने के कारण अधिकांश लोग इसे महसूस नहीं कर पाए। लेकिन आईटीआई इंडस्ट्रियल स्टेट में लिंक लॅाक्स सहित कुछ अन्य फैक्ट्रियों को खाली करा दिया गया ताकि किसी तरह का कोई नुकसान न हो।
विज्ञापन


पहला झटका लगभग 40 सेकेंड और दूसरा करीब 20 सेकेंड का रहा। जिन लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए वह ऊंचाई के स्थानों से नीचे की ओर दौड़े। सड़कों पर कुछ वाहन सवार भी कुछ देर के लिए ठहर गए। इस दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की जानकारी प्रशासन को नहीं मिली है।
विज्ञापन


भूकंप की तीव्रता मापने की कोई व्यवस्था नहीं होने से अलीगढ़ में इन झटकों का पैमाना क्या था इसकी सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें