फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस ओर महाजन चलता है, वह दिशा और दशा एकदम ठीक होती है : राजेश

Mon, 22 Oct 2018 01:33 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
रसलगंज अग्रसेन चौक पर अग्रसेन जयंती समारोह को संबोधित करते वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल । - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अब वो दिन नहीं रहे.. जब पिता की राजगद्दी को उसका बेटा ही संभालता था..। अब जिसे राज करना है, उसे लोकतंत्र में अपना बहुमत साबित करना होगा। इसलिए अग्र समाज के एकजुट होने की आवश्यकता है। 5142वें श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव पर प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने आगे कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाने का काम भाजपा कर रही है। भाजपा के बैनर तले पहली बार वैश्य समुदाय से 27 विधायक जीते हैं, जो उत्तर प्रदेश सरकार का हिस्सा हैं।
विज्ञापन



इससे पहले इनकी संख्या 20 से ऊपर कभी नहीं पहुंची। वर्ष 2017 के चुनाव में वह अग्र समाज के और लोगों को टिकट दिलाना चाहते थे, लेकिन कोई मजबूत दावेदार नहीं मिला। वित्तमंत्री रसलगंज स्थित महाराजा अग्रसेन चौक पर हुए समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन सूर्यवंशी थे। वर्ण विभाजन में उन्होंने वैश्य वर्ण चुना और समाज को नई दिशा दिखाई। यही कारण है कि वैश्य समाज शुरू से सभी समाजों को नई दिशा दिखाता चला आ रहा है। कहावत भी है कि जिस ओर महाजन चलता है, वह दिशा और दशा एकदम ठीक होती है। 
विज्ञापन



केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार ने विश्व पटल पर देश का नाम रोशन किया है। उसी तरह प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार विकास कर रहे हैं। स्टांप और नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल ‘नंदी’ ने कहा कि देश एवं प्रदेश के विकास में भाजपा सरकार जुटी हुई है। समाज के लोग आने वाले चुनाव में जुट जाए। इस बार केंद्र सरकार में वैश्य समाज के लोगों की हिस्सेदारी होनी चाहिए। हमें अपने पूर्वजों के इतिहास को जानना चाहिए। जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने कहा ने कहा कि वैश्य समाज का देश एवं प्रदेश की आर्थिक स्थिति में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। हम वैश्य समुदाय के बिना आर्थिक तरक्की नहीं कर सकते। मुख्य अतिथि वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, स्टांप एवं नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल ‘नंदी’, आगरा से विधायक जगन प्रसाद, मुज्जफरनगर के विधायक कपिल देव, शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का माल्यार्पण एवं दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 


उनके साथ राजीव मित्तल, नरेश गोयल, दीपक अग्रवाल, रामकिशन अग्रवाल, पूर्व विधायक विवेक बंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा देवराज सिंह भी रहे। कार्यक्रम में अतिथियों ने अग्रज्योति पत्रिका के रजत जयंती वर्ष के अंक का विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें