फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय तक पहुंचा सऊदी अरब में फंसे युवक का मामला

Thu, 11 Jan 2018 01:48 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
azad khan - फोटो : file photo
विज्ञापन
सऊदी अरब में फंसे इगलास के  युवक का मामला विदेश मंत्रालय तक पहुंच गया है। अब एलआईयू ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर इस पूरे प्रकरण से अवगत कराते हुए युवक की स्वदेश वापसी की बात कही है।  
विज्ञापन


 इगलास के गांव ब्यौंही निवासी आजाद खां को दिल्ली की एक एजेंसी ने वहां पर ड्राइवर की नौकरी की बात कहकर भिजवाया था, लेकिन वहां पर उसको शेख ने बंधक बना लिया। सोमवार को सऊदी अरब में फंसे युवक की पत्नी और परिवार वालों ने एसएसपी से मुलाकात कर मदद की मांग की। 

एसएसपी ने भरोसा दिलाया है कि वह उनकी बात को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय तक पहुंचा देंगे। अब एसएसपी के निर्देश पर एलआईयू ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है और इस पूरे घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए उक्त युवक को सऊदी अरब में मुक्त करा उसकी स्वदेश वापसी की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें