फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Road Accident: कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो की मौत, नौ घायल, परिवार में छाया मातम

Thu, 05 Jun 2025 02:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

फिरोजाबाद के एक गांव में आयोजित शादी समारोह से वापस दिल्ली जा रही एक आर्टिका कार यूपी-14 केटी 0521 मंगलवार रात करीब दो बजे गांव कुराना के निकट एक निजी कॉलेज के पास असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
मृतक गौरव और राम सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना टप्पल क्षेत्र के अलीगढ़-पलवल मार्ग पर गांव कुराना के समीप 3 जून देर रात शादी समारोह से लौट रहे लोगों की कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दो लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। हादसे के शिकार लोग दिल्ली के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार ने बताया कि जनपद फिरोजाबाद के एक गांव में आयोजित शादी समारोह से वापस दिल्ली जा रही एक आर्टिका कार यूपी-14 केटी 0521 मंगलवार रात करीब दो बजे गांव कुराना के निकट एक निजी कॉलेज के पास असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

यह लोग हुए हादसे का शिकार
हादसे में कार में सवार 11 लोगों में से राम सिंह (45) और गौरव (35) की मौके पर मौत हो गई। मृतक रामसिंह की पत्नी रामवती, इनका बेटा सौरव (20) के अलावा कमलेश (35), इनकी बेटी सलोनी (19), कर्मछित (45), गोविंद (20), विवेक (25), कार्तिक (4) सोनाली (6) घायल हो गए। सभी लोग तुगलक रोड, एपीजे अब्दुल कलाम लेन जेजे कैंप दिल्ली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


पुलिस की मदद से ग्रामीणों ने निकाला
हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर उनकी मदद से गाड़ी से बमुश्किल बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी टप्पल दाखिल कराया गया। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 4 जून शाम हादसे मेंं घायल लोग अपने उपचार के बाद परिजनों के साथ घरों को रवाना हो गए हैं। इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें