फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: घर में घुस कर किशोरी को किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना लोधा क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी को घर में नशीला पदार्थ सुंघाकर पीटा दिया। ब्लेड से उसके हाथों को कई जगह काटा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी के साथ चारा लेने गए थे। मंगलवार दोपहर तीन युवक घर के अंदर घुस आए और किशोरी को दबोच कर उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया।
विज्ञापन




उसके पैर बांध दिए। ब्लेड से उसके हाथ जगह-जगह काट दिए। पिता ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। लोधा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। किशोरी को जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित के परिजनों ने गांव के ही तीन युवकों पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। सीओ गभाना संदीप तोमर ने बताया कि घटना संदिग्ध है, इसकी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें