फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: प्राची इंडस्ट्रीज पर बैंक ने लिया कब्जा, 9.68 करोड़ की है बकायेदारी

Thu, 27 Mar 2025 01:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्राची इंड्रस्ट्रीज की फैक्टरी पर  9.68 करोड़ की बकायेदारी है। बैंक ऑफ इंडिया ने फैक्टरी पर कब्जा ले लिया। वहां अधिकारी यह देखकर चाैंक गए कि फैक्टरी बाहर से बंद थी और ताला लगा हुआ था। गेट पर ही कोर्ट का स्टे नोटिस भी चस्पा था, जबकि फैक्टरी संचालित हो रही थी।
विज्ञापन
प्राची इंड्रस्ट्रीज को सील करती बैंक ऑफ इंडिया की टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना रोरावर क्षेत्र के नादा पुल स्थित खेरेश्वर धाम काॅलोनी में बैंक ऑफ इंडिया ने 26 मार्च को प्राची इंड्रस्ट्रीज की फैक्टरी पर 9.68 करोड़ की बकायेदारी के चलते पुलिस के साथ कब्जा ले लिया। खास बात यह रही कि फैक्टरी के बाहर पहले से ही ताला और कोर्ट के स्टे का नोटिस लगा हुआ था।

विज्ञापन


अलीगढ़ के प्रमुख कारोबारी ईश्वर चंद ने वर्ष 2003 में शहर के आगरा रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया की गांधी पार्क शाखा से पैकेजिंग फैक्टरी के निर्माण व संचालन के लिए 14 करोड़ रुपये का लोन लिया था। बैंक के चीफ मैनेजर रामनरेश निरंजन के अनुसार पहले फैक्टरी संचालक समय से ऋण की अदायगी कर रहे थे, लेकिन डिमांड नोटिस भेजे जाने के बाद भी ऋण अदायगी न होने पर वर्ष 2022 में खाते को एनपीए घोषित कर दिया गया।

लेन-देन व बकायेदारी के विवाद में कारोबारी ईश्वरचंद हाईकोर्ट चले गए। वहां से कोर्ट ने वसूली पर स्टे का आदेश दे दिया। इस बीच बैंक ने डीएम व एडीएम वित्त एवं राजस्व के यहां प्राची इंडस्ट्रीज पर कब्जे की कार्रवाई की मांग करते हुए आवेदन दिया। इस पर अनुमति जारी हो गई। बैंक शाखा के अधिकारी 26 मार्च को नायब तहसीलदार कोल और इलाका पुलिस के साथ प्राची इंडस्ट्रीज पर कब्जा लेने पहुंच गए।
विज्ञापन


यहां अधिकारी यह देखकर चाैंक गए कि फैक्टरी बाहर से बंद थी और ताला लगा हुआ था। गेट पर ही कोर्ट का स्टे नोटिस भी चस्पा था, जबकि फैक्टरी संचालित हो रही थी। एक ट्रक भी लोड हो रहा था। अधिकारियों ने ट्रक को बाहर करा दिया, फिर फैक्टरी के सभी गोदाम पर ताले लगाकर कब्जा प्राप्त कर लिया और गेट पर बैंक ने अपना नोटिस भी चस्पा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें