फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: केबल बाॅक्स व ट्रांसफार्मर में आग लगने से घंटों गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
सुदामापुरी में केबल बॉक्स फुंकने और सासनीगेट उपकेंद्र के पला रोड पर लगे ट्रांसफार्मर में लगी आग में केबल जलने से घंटों बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




उपकेंद्र सासनी गेट से जुड़े पला रोड स्थित एक निजी स्कूल के सामने लगे ट्रांसफार्मर में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह काबू पा लिया। दो घंटे बाद आपूर्ति को बहाल कर दिया गया। सुदामापुरी बिजली घर स्थित महाजन फीडर पर शाम तीन बजे केबल बाॅक्स धमाके के साथ फुंक गया। इससे विष्णुपुरी, सुदामापुरी, रामघाट रोड, श्यामनगर, सेंटर प्वाइंट क्षेत्र के करीब 15 हजार से अधिक लोग परेशान रहे। आपूर्ति करीब दो घंटे बाद शाम साढ़े पांच बजे सुचारू हो सकी।




बेगम बाग, विक्रम काॅलोनी, प्रतिभा काॅलोनी में फाल्ट के चलते काफी देर तक आपूर्ति ठप पड़ी रही। स्वर्ण जयंती नगर में नौ बजे रात को तार टूट गया। देर रात तक आपूर्ति चालू करने में टीम जुटी रही। जमालपुर सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में फॉल्ट की वजह से रात साढ़े नौ बजे से घंटों बिजली गुल रही। अधीक्षण अभियंता नगरीय पीए मोगा ने बताया कि बिजली उपकरण व लाइन में फाल्ट के चलते आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जिसे सुचारू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें