क्षेत्र के गांव मढ़ौली में शनिवार को निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक गिरने से तीन मजदूर घायल हो गए। उन्हें सीएचसी भेजा गया। दो को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार गांव निवासी राकेश सिंह अपने मकान का निर्माण करा रहे थे, जहां प्लास्टर का कार्य चल रहा था। इसी दौरान राज मिस्त्री और मजदूर छज्जे पर खड़े होकर काम कर रहे थे। इसी बीच छज्जा भर-भराकर गिर पड़ा। हादसे में योगेंद्र, लालता प्रसाद और कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने कुलदीप और योगेंद्र की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जबकि एक का उपचार सीएचसी में चल रहा है।