थाना पालीमुकीपुर क्षेत्र के गांव बीलपुरा निवासी 55 वर्षीय चित्रमुनि उर्फ चंद्रपाल सिंह की गुजरात के जामनगर जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार को उनका शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
ग्रामीणों ने बताया है कि सोमवार को जामनगर में सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना माईं सांवरी आश्रम के साधुओं के माध्यम से परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिजन गुजरात पहुंचे। बताया गया कि चित्रमुनि करीब 13 वर्ष पूर्व साधु बन गए थे और विभिन्न आश्रमों में रहकर धार्मिक जीवन व्यतीत कर रहे थे। वह पिछले दो माह से गुजरात में रह रहे थे।