फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबालरों ने आधे नेट पर दागे पूरे 14 गोल

Thu, 11 Feb 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अनुज शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
नुमाइश की फुटबाल प्रतियोगिता अव्यवस्था के बीच शुभारंभ हुआ। मेजबान प्रशासन अपने ही कार्यक्रम को न तो समय दे सका और नहीं इंतजाम कर सका। समापनकाल में शुभारंभ की औपचारिकता पूरी की गई। गोल पोस्ट पर नेट तक पूरा नहीं था। प्रदर्शनी प्रभारी अधिकारी खामियों के लिए खेल महोत्सव समिति के अध्यक्ष को जिम्मेदार ठहराते रहे। खाली सोफों ने  आयोजक मंडल का इंतजार किया।
विज्ञापन


नुमाइश के खेल महोत्सव के तहत बुधवार को अहिल्याबाई स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। 12 फरवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक मैच आयोजित होने हैं। पहले दिन का कार्यक्रम इतना लेट हुआ कि चारों मैच ताबड़तोड़ कराने पड़े।

स्थिति यह थी कि एक टीम के खिलाड़ी मैदान से बाहर भी नहीं आ पा रहे थे कि अगले मैच की टीम को मैदान में पहुंचने का फरमान सुनाया जा रहा था। आयोजकों ने प्रतियोगिता में कितनी रुचि दिखाई यह इसी से पता चलता है कि गोल पोस्ट पर नेट तक पूरा नहीं लगा था। आधा व फटे हुए नेट से ही चारों मैच खिला दिए गए, काले रंग के एक नेट सेट दर्शक दीर्घा के फटे हुए नेट की जगह लगने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान स्टेडियम के मैदान पर अंदर घुसे दूसरे खेलों का अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों का ध्यान भंग कर रहे थे। दो मैच हो ुचके थे लेकिन आयोजन समिति में से कोई मौजूद नहीं था। अपराह़्न 3: 25 बजे जब अमर उजाला टीम ने क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी से इस संबंध में फोन से बात की तो उनका कहना था कि वह नुमाइश में हैं।

उप जिला क्रीड़ाधिकारी वहां होंगे। इसके करीब 20 मिनट बाद उपजिला क्रीड़ाधिकारी स्टेडियम पहंचे। उनके पहुंचने के करीब 30 मिनट बाद आले हैदर और फिर जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष डा. रक्षपाल सिंह वहां पहुंचे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन तब पहुंचे जब तीन मैच हो चुके थे और अंतिम मैच बचा था। समय करीब 4 : 30 बजे का था और पहले दिन के खेल के समापन काल में मुख्य अतिथि उद्घाटन कर रहे थे। इनर्जी ड्रिंक और फ्रूट भी सभी खिलाड़ियों के हिस्से नहींेेेे आया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें