फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: प्राचीन रथ पर निकलेंगे ठाकुरजी महाराज

विज्ञापन
रामनवमी की मेला को लेकर बैठक करते आयोजन मंडल के सदस्य।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बे में रामनवमी पर ठाकुरजी महाराज करीब साठ वर्ष पुराने रथ पर सवार होकर नगर का भ्रमण करेंगे। इस बीच देवी-देवताओं को झांकियां शामिल होंगी। बुधवार को आयोजकों ने बैठक की।
विज्ञापन

कस्बे के भोलेनाथ बाईवाले मंदिर पर मंगलवार देर रात रामनवमी मेले को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल तिवारी ने की। इस दौरान कोषाध्यक्ष राजेंद्र दीक्षित ने पिछले वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। पूर्व पदाधिकारियों को ही इस वर्ष भी दोबारा चुना गया। मेला अध्यक्ष योगेश गर्ग ने बताया कि मेले में इस साल मारहरा, एटा और कासगंज से झांकियां आएंगी। करीब 60 वर्ष पुराने रथ की मरम्मत और रंग-रोगन कराकर उसे तैयार किया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया कि रामनवमी का मेला लगभग 175 वर्षों से लगातार निकल रहा है। परंपरा के अनुसार रामनवमी के दिन ठाकुरजी महाराज प्राचीन रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण करते हैं और श्रद्धालु रथ को धकेलते हुए यात्रा में शामिल होते हैं। बैठक में अंकुर तिवारी, सागर चौबे, आकाश वार्ष्णेय, संजय शर्मा, तुषार शर्मा, सुरेश यादव, नीतू शर्मा, प्रशांत विश्वामित्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें