फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: प्रधान व सचिवों को दी ट्रेनिंग

विज्ञापन
चंडौस ब्लॉक सभागार में जेम पोर्टल ​की ग्राम प्रधान व सचिवों को जानकारी देते पंचायती राज विभाग क - फोटो : samvad
विज्ञापन
अब ग्राम प्रधान पंचायत का सामान मनचाही जगह से नहीं खरीद पाएंगे। एक अप्रैल 2026 से पंचायत निधि से होने वाली सभी खरीदारी जेम पोर्टल के माध्यम से अनिवार्य करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में बुधवार को चंडौस ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधानों, सचिवों और पंचायत सहायकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायती राज विभाग के ट्रेनर सुनील चौधरी और भूप्रकाश शर्मा ने जेम पोर्टल से सामान खरीदने की प्रक्रिया समझाई और सभी को नए नियम के अनुसार तैयारी करने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव सचिन गौड़, अर्जुन शर्मा, रीना चौधरी, पंकज कुमार, रोहित कुमार, योगेश कुमार, महेशचंद, नीरज कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें