फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बुजुर्ग पर हमले के दोषियों को दस-दस साल की कैद, चाकू से हुआ था हमला

Sun, 21 May 2023 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

घटना 15 मई 2010 की है। गांव निवासी विजेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया कि उनके पिता प्रेमपाल सिंह गांव के लाला की दुकान पर जा रहे थे। तभी नामजद महेश व टिंकू ने रंजिशन गाली गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। इस दौरान एक ने चाकू से प्रहार किए और दूसरे ने मारपीट की।
विज्ञापन
10 साल की जेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरला क्षेत्र के गांव पहाड़ीपुर में बुजुर्ग पर आपसी झगड़े में हमले के दो दोषियों को न्यायालय ने दस-दस वर्ष कैद की सजा से दंडित किया है। यह फैसला एडीजे-3 राजेश भारद्वाज की अदालत से सुनाया गया है।

विज्ञापन


अभियोजन अधिवक्ता एडीजीसी मेप सिंह के अनुसार घटना 15 मई 2010 की है। गांव निवासी विजेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया कि उनके पिता प्रेमपाल सिंह गांव के लाला की दुकान पर जा रहे थे। तभी नामजद महेश व टिंकू ने रंजिशन गाली गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। इस दौरान एक ने चाकू से प्रहार किए और दूसरे ने मारपीट की। मामले में प्रेमपाल जख्मी हुए।

मुकदमे के आधार पर गिरफ्तारी व चार्जशीट की कार्रवाई की गई। मामले में सत्र परीक्षण के दौरान साक्ष्यों व गवाही के आधार पर दोनों को दोषी करार देते हुए दस-दस वर्ष कैद व 15-15 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है। जुर्माने में से आधी राशि पीडि़त को देने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें