कोरोना का टीका जल्द ही रेलवे के कर्मचारियों को भी लगेगा। रेलवे ने अपने दस विभागों के कर्मचारियों को फ्रंट लाइन वर्कर्स की श्रेणी में रखा है। हालांकि अभी समय और स्थान तय नहीं हुआ है। रेलवे बोर्ड स्तर पर यह निर्णय होना बाकी है।
देश के सबसे सरकारी नेटवर्क रेलवे को कोरोना की काफी मार झेलनी पड़ी है। अभी भी सवारी गाड़ियां पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौटी हैं। अब रेलवे के लिए राहत की खबर जरूर आई है कि कोरोना का टीका जल्द ही रेलवे कर्मचारियों को भी लगने जा रहा है। अलीगढ़ जंक्शन पर तैनात कर्मचारियों का डाटा भी स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम व दस अन्य विभागों के अध्यक्षों की ओर से एनसीआर डिवीजन को भेज दिया गया है। करीब एक हजार कर्मचारियों का डाटा भेजा गया है। इसमें अकेले आरपीएफ के ही 154 जवान हैं।
इन विभागों के कर्मचारियों को रखा गया है फ्रंट लाइन में
- रेलवे स्वास्थ्य विभाग के संपूर्ण कर्मचारी
- आरपीएफ
- लोको रॉनिंग
- गार्ड
- स्टेशन मास्टर
- ईसीआरसी एंड बुकिंग क्लर्क
- टिकट चेकिंग स्टाफ
- वेलफेयर इंस्पेक्टर सहित उनका संपूर्ण स्टाफ
- इलेक्ट्रिक इंजीनियर, क्वार्टर रखरखाव स्टाफ
- सफाई कर्मचारी