फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय सॉल्वर गैंग के सरगना सहित 10 गिरफ्तार

विज्ञापन
यूपीपीसीएल की परीक्षा में पकड़े गए सॉल्वर गैंग के बारे में खुलासा करते एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुन - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
आइटीएम कॉलेज में चल रही यूपी पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) की परीक्षा में अंतरराज्यीय सॉल्वर गैंग के सरगना सहित दस लोगों को गिरफ्तार कर लोधा थाने की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। यह गैंग सरकारी नौकरियों से जुड़ी परीक्षाओं के लिए मोटी रकम लेकर परीक्षार्थियों के स्थान पर सॉल्वरों को बैठाकर परीक्षा दिलाने का धंधा करता है। कई राज्यों में इस गैंग का नेटवर्क फैला हुआ है। पकड़े गए गैंग के पास से भारी मात्रा में नकली प्रवेश पत्र व अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि खैर रोड स्थित आइटीएम कॉलेज में टीसीएस की निगरानी में 15 मार्च से यूपीपीसीएल की परीक्षा चल रही है। इसी परीक्षा में पुलिस को सॉल्वर गैंग के शामिल होने का इनपुट मिला। जब जांच की गई तो पाया गया कि परीक्षा में इगलास के नगला सीतराम निवासी रविंद्र कुमार व हाथरस जंक्शन के रामपुर निवासी सुशील के स्थान पर साल्वर गैंग के सदस्य हाथरस जिले के चंदपा क्षेत्र के गांव महमूदपुर का आस्कर भारद्वाज व फीरोजाबाद के थाना दक्षिण के नगला मोती का राहुल परीक्षा दे रहा है।
पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। इनसे पूछताछ हुई तो उन्होंने खुद को सॉल्वर गैंग के सरगना रघु उर्फ रघुवीर व सुंदर गैंग का सदस्य बताया। उन्होंने बताया कि रघुवीर व सुंदर अभ्यर्थियों को खोजकर लाते हैं। हम लोग उनके स्थान पर परीक्षा देने आते हैं। राहुल ने स्वीकार किया कि 19 मार्च को उसने इसी कालेज में यूपीसीसीएल की पहली पाली में हाथरस जंक्शन क्षेत्र के रामपुर निवासी नरेंद्र के स्थान पर परीक्षा दी है।
विज्ञापन

यह गैंग नौसेना, रेलवे, एनटीपीसी, वन विभाग सहित तमाम सरकारी विभागों में नौकरियों संबंधी परीक्षा व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की जगह सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाता है। इसके बदले वे मोटी रकम लेते हैं। एसओ लोधा अभय शर्मा व उनकी टीम ने गैंग लीडर रघु व सुुंदर के साथ-साथ गैंग के छह अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया।
पकड़ा गया सरगना रघु पूर्व में हिमाचल प्रदेश में इसी धंधे में जेल गया था। इन सभी के पास से 50 हजार नकद, दो कार, 11 मोबाइल फोन, 150 प्रवेश पत्र व पहचान पत्र आदि बरामद हुए हैं। सभी को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। उनके गैंग के अन्य संपर्कों को खंगाला जा रहा है। इस खुलासे के समय सीओ गभाना करमवीर सिंह भी मौजूद रहे।
ये हुए गिरफ्तार
- रघु उर्फ रघुवीर, लाड़मऊ हाथरस जंक्शन हाथरस। (मुख्य सरगना)
- सुन्दर सिंह, श्यामगढ़ी गोंडा अलीगढ़।(सहयोगी सरगना)
- राहुल पांडे, तिलोठी सासनी हाथरस ।(सहयोगी सरगना)
- लोकेश कुमार, नगला सीताराम इगलास अलीगढ़।(गैंग सदस्य)
- गिरीश कुमार, लोधई थाना सहपऊ हाथरस।(गैंग सदस्य)
- रजनीकांत, सराय अमरसिंह हाथरस जंक्शन हाथरस।(गैंग सदस्य)
- कैलाश कुमार, नगला सीताराम इगलास अलीगढ़ ।(गैंग सदस्य)
- आस्कर भारद्वाज, महमूदपुर चंदपा हाथरस। (सॉल्वर)
- राहुल कुमार, नगला मोती दक्षिण फिरोजाबाद।(सॉल्वर)
- रविन्द्र कुमार, नगला सीताराम इगलास अलीगढ़। (अभ्यर्थी)
गिरफ्तार करने वाली टीम
एसओ लोधा अभय शर्मा के अलावा एसआई धीरज सिंह, चमन सिंह, राजू राणा, अमित कुमार, लाल बहादुर, दीवान सुभाष चन्द्र, सिपाही मुकुल सिरोही, अंकित सिरोही, सुमित कुमार, विक्रांत सैनी, पंकज कुमार, प्रमोद कुमार, नवीन भारद्वाज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें