फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बिना नंबर सड़कों पर दौड़ रहे टेंपो, अफसर मौन

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग के नियमों को दरकिनार करते हुए शहर में बड़ी संख्या में बिना नंबर के टेंपो सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। नंबर प्लेट पर किसी प्रकार की डिजाइन भी प्रतिबंधित है। परंतु चालक नियमों की अवहेलना कर वाहनों को दौड़ा रहे हैं। इतना ही नहीं, शहर में हर रूट पर किराया तय है इसके बाद भी टेंपो चालकों द्वारा मनमाने तरीके से किराया वसूले जाने की भी शिकायतें मिल रहीं हैं।
विज्ञापन

नहीं होती रोक - टोक, धड़ल्ले से दौड़ रहे टेंपो
सारसौल फल मंडी से लेकर रसलगंज, मालगोदाम, गांधीपार्क, आगरा रोड, सासनीगेट चौराहा, दुबे का पड़ाव, एटा चुंगी, धनीपुर मंडी, रामघाट रोड, किशनपुर तिराहा, क्वार्सी चौराहा से लेकर तालानगरी, हरदुआगंज, अतरौली तक बड़ी संख्या में टेंपो संचालित हो रहे हैं। इनमें तमाम टेंपो ऐेसे हैं जिनके पास न तो रूट परमिट है और ही चालकों के पास वाहन संचालन को लाइसेंस । यातायात नियम तोड़ने का विवरण कैमरों में कैद होने के बावजूद इन पर कार्रवाई नहीं हो पाती है। इनके आगे ट्रैफिक पुलिस कर्मी व आरटीओ विभाग भी असहाय बना हुआ है। जबकि पंजीकृत टेंपो पर रूट के साथ ही नगर निगम, यातायात पुलिस व परिवहन विभाग ने विशेष नंबर भी अंकित कर रखे हैं। इनके वाहन चालकों का डाटा भी सुरक्षित है, ताकि किसी भी गड़बड़ी पर पकड़ा जा सके।
यह है नियम
टेंपो तथा 500 सीसी से अधिक वाले क्षमता वाले तिपहिया वाहनों के आगे और पीछे की नंबर प्लेटों पर लिखे जाने वाले शब्दों की ऊंचाई 40 एमएम, मोटाई 7 और आपस में फासला 5 एमएम होना चाहिए। इसके अतिरिक्त अन्य सभी वाहनों के लिए दोनों नंबर प्लेटों पर अंकों और शब्दों की ऊंचाई 65 एमएम, मोटाई 10 एमएम और स्पेस 10 एमएम होना चाहिए। नंबर प्लेट पर नंबर सामान्य तरीके से लिखे होने चाहिए न कि डिजाइन में लिखे हों।
विज्ञापन

यदि टेंपो समेत अन्य वाहनों की नंबर प्लेट पर स्पष्ट नंबर अंकित दिखाई नहीं देते हैं तो ऐसे वाहन सड़क पर चलते हुए मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बिना परमिट, बिना नंबर प्लेट और किराया अधिक वसूलने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- फरीदउद्दीन, आरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें