पांच लोग अपनी रिश्तेदारी गोंडा में टेंपो से गए थे। वह घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में बेसवां के गांव नगला फोदा के पास किसी वाहन को बचाव की कोशिश में टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
सवारियों से लदा टेंपो 2 नवंबर को नगला फोदा के पास सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मथुरा के थाना मांट के गांव पीतांबर निवासी करीब पांच लोग अपनी रिश्तेदारी गोंडा में टेंपो से गए थे। 2 नवंबर दोपहर को वह घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में बेसवां के गांव नगला फोदा के पास किसी वाहन को बचाव की कोशिश में टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
हादसे में टेंपो में बैठे शिवराज सिंह, सुमन, बच्चू, सुखवीर व राजकुमारी घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें मुश्किल से निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी चरन सिंह ने बताया कि टेंपो अनियंत्रित होकर पलट था। घायलों का उपचार सीएचसी इगलास के लिए भेज दिया है।